प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के भट्टी चौक के समीप दरभंगा की ओर से आ रही सुधा दुध मालवाहक पिकप एक ट्रक से ओभर टेक करने के क्रम में साइड में खड़े तीन बाइक सवार को ठोकर मारी ,तीनो बाइक सवार में से एक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गया , दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों घायलों में एक को प्राथमिक ईलाज करने बाद पुकार राय को छोड़ दिया , दूसरे घायल संतोष कुमार उर्फ विलोचनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया ।मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मघुरापुर टारा पंचायत के वार्ड 14 रामौली निवासी सुरेश महतो के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप मे हुई ।जबकि घायल में रमौली गांव के राम नरेश महतो के पुत्र 30 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ विलोचन , सरयुग राय के पुत्र 40 वर्षीय पुकार राय के रूप में हुई । घटना को ले आक्रोषित ग्रामीणों ने बॉस बल्ला लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना पर चकमेहसी व कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची गयी। पुलिस सड़क जाम हटवाने का प्रयास करने लगी।सड़क जाम के दौरान बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी का काफिला पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने मंत्री के गाड़ी को रोक दिया। मंत्री ने वाहन से उतर कर परिजन के मांगो को सुना व उचित मदद का भरोसा दिलाया।तब उनकी वाहन को लोगों ने जाने दिया।सड़क जाम 3 घंटे तक रही। सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



