करगहर /रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के गारा चौबे नहर पथ में कुड़ियारी गांव के समीप गुरुवार को बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनमें एक को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया । जहां जांचो परांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती किया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुड़ियारी नहर चौक के समीप थाना क्षेत्र के गरेयां निवासी स्वर्गीय राम आशीष पासवान का 35 वर्षीय पुत्र अभिनंज्य पासवान बाइक से मजदूरी करने के लिए सासाराम जा रहा था । इस बीच कुड़ियारी मोड़ पर बरांव – कुदरा पथ में खड़ारी की ओर से तेज गति में आ रहे अनियंत्रित बाइक सवारों ने टक्कर मार दी।

जिसमें बसडीहां निवासी राम जी राम का 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम तथा उसी गांव के स्वर्गीय श्री राम राम का 22 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार राम जख्मी हो गए । जहां इनके रिस्तेदारों ने दोनों घायलों को ऑटो रिक्शा से सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया और बाइक को घटनास्थल से हटा दिया । दोनों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में गंभीर रूप से जख्मी व खून से लथपथ गरेयां निवासी अभिनंज्य पासवान को सीएचसी लाया गया। जहां जांचों परांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर समय से पुलिस व एंबुलेंस पहुंची होती और करगहर बाजार में सड़क जाम नहीं होता तो अभिनंज्य की जान नहीं गई होती । परिजन शव वाहन की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने असम्मानित ढंग से शव को एक मिनी ट्रक से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।



