प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के पटोरी में पोखर में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र पासवान के 9 साल के पुत्र नमन कुमार के रुप में हुई है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है। घटना की सूचना के बाद गांव के लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना के संबंध में ग्रामीण पवन पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम नमन कुमार गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पोखर की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो पोखर में डूब गया। इसके बाद वहां मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, लेकिन जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक उसकी डूब कर मौत हो गई थी।घटना के जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव पोखर से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि पोखर से मिट्टी काटने के कारण यह काफी गहरा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।इस मामले में पटोरी डीएसपी बी के मेधावी ने कहा कि पोखर में डूबने से बच्चों की मौत होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।



