करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र के शंकर टोला गांव में बुधवार को एक दर्जन लोगों ने यात्री बस का रास्ता बाधित कर कंडक्टर को लाठी, डंडे, लोहे के राॅड से पीट कर जख्मी कर दिया । सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जमीन पर मूर्छित पड़े कंडक्टर को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि परसथुआं से सासाराम जाने के क्रम में यात्री बस जैसे ही शंकर टोला गांव में पहुंची कि एक दर्जन लोगों ने सड़क पर टेंपो व ठेला लगाकर रास्ता बाधित कर दिया । बस के रुकते ही उक्त लोग कंडक्टर को बाहर खींच लिए और उन्हें लाठी डंडे तथा कट्टा के बट से उनके सिर पर प्रहार कर लहुलुहान कर दिया । वे बस मलिक को गांव में बुलाने का दबाव दे रहे थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कंडक्टर को अस्पताल पहुंचाया । इस संबंध में कंडक्टर धनजी कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान उसका सोने का चेन , चालान का 32 हजार रुपए तथा व्यापारी को देने के लिए रखा 50 हजार छीन लिए । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उसी गांव के दो लोगों को नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है ।




