करगहर रोहतास /Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
भैंस खरीदने के लिए एक लाख पन्द्रह हजार रुपए लेकर घर से निकले कैमूर जिला के युवक को अगवा को अगवा कर हत्या करने तथा शव को रोहतास जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । युवक की अगवा कर हत्या का खुलासा तब हुआ । जब करगहर थाना क्षेत्र के कथराई राजवाहा में सोहवलिया गांव के समीप विगत सोमवार को नहर से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान मंगलवार की देर शाम मृतक की मां सीता मुनि कुवंर ने किया ।कैमूर जिला के करमचट थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी स्वर्गीय बहादुर सिंह की पत्नी सीता मुनी कुंवर ने करगहर थाना पहुंच कर बताया कि शव उनके 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार सिंह का है। जो गत शनिवार को घर से दुधारू भैंस खरीदने के लिए एक लाख पन्द्रह हजार रूपए लेकर बाइक से निकला था । देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन इसका स्विच ऑफ था । तब किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग चिंतित होने लगे । परिचितों और रिश्तेदारों से उसके पहुंचने की जानकारी ली गई लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई । गत रविवार को मैंने स्थानीय थाना करमचट में उक्त बातों की जानकारी देते हुए गुमसुदगी का सनहा दर्ज कराई । परिजन खोजबीन करने लगे । इस बीच मंगलवार को अखबार में छपी खबर के आलोक में अज्ञात शव की जानकारी प्राप्त हुई ।मृतक की मां ने बताया कि एक साजिश के तहत उसके पुत्र को अगवा के बाद हाथ पैर बांध कर नृशंस हत्या की गई है तथा पहचान और साक्ष्य मिटाने के लिए तेजाब फेंक कर जला दिया गया और शव को दूसरे जिला में फेंक दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक रुपए की नगद राशि उनके पुत्र के पास होने की जानकारी जैसे ही अपराधियों तक पहुंची । सुनसान रास्ते से ही उसे अगवा कर लिया और मामले का उद्वेदन न हो सके नगद रुपए बाइक और मोबाइल लूट कर हत्या कर दी । उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी राशि घर से बाहर लेकर जाने की बात अपराधियों तक कैसे पहुंची जांच का विषय है ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि साक्ष्य के आलोक में विभिन्न पहलुओं पर सुक्ष्मता से जांच की जा रही।




