सासाराम रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के धनाव इंग्लिश गांव से बेहद दुखद खबर।जीविकापार्जन चलाने के लिए अहमदाबाद गए धनाव इंग्लिश गांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने की घटना में पिता और पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं और उनका इलाज जारी है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने गए परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें।




