कटिहार/ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
बिहार में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लगी है। जिसमें एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल में लग गई है। शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-13 राजधानी गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गयी। इस आगलगी में एक परिवार का घर के अलावा पच्चास हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात,अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मोहम्मद नगर राजधानी गांव निवासी मोहम्मद सरफराज के घर में खाना बनाने के क्रम गैस सिलेंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटें काफी भयावह रूप ले लिया। लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
इसकी सूचना मुखिया अब्दुल मजीद को दिया।जिसके बाद मुखिया ने घटना की जानकारी सीओ सौमी पोद्दार को दी। मामले में सीओ ने बताया की राजस्व कर्मचारी को सूचना दी गयी है।जांचों उपरांत राहत मुहैया कराई जायेगी।
रिपोर्ट : ब्यूरो Etv News 24



