प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर के सभा कक्ष में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उर्वशी कुमारी की अध्यक्षता में निम्न पंचायत के 2 सेक्टर की आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नियमित टीकाकरण के साथ – साथ 17 नवम्बर से 2 दिसंबर तक खसरा-रूबेला विशेष अभियान, 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान, व अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण यूनिसेफ के प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन व विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा दिया गया।,बैठक में उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका पूजा भारती, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी, व अन्य आंगनवाड़ी सेविका शामिल थीं।



