प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर भाकपा माले की बैठक सोमवार को देर शाम तीरा पंचायत में मनोहर राय के आवास पर हुई। जिसमें चुनाव बाद पहली बैठक में हर के कारणों की समीक्षा हुई।बैठक में भाकपा माले के विधानसभा स्तरीय प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने की।प्रभारी राज्य कमिटी सदस्य व दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के पर्यवेक्षक के रूप में हुई। जिसमें लगभग अस्सी हजार मत देकर प्रत्याशी रंजीत कुमार राम को आशिर्वाद देने के लिए कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की महान जनता के प्रति आभार प्रगट किया।गरीबों, दलितों व पीड़ितों के हक की लड़ाई अनवरत जारी रखने का संकल्प लिया था।भाकपा माले के राज्य नेतृत्व के निर्देश पर 18 नवंबर से 24 नवंबर तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलकर बूथ स्तर तक हार की समीक्षा की जाएंगी।प्रत्याशी सहित पार्टी के सभी नेता शामिल रहेंगे।व जिस पंचायत में जाएंगे वहाँ महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलकर गहन समीक्षा करेंगे।तिथिवार भ्रमण का रोस्टर तैयार किया गया है।साथ ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी कुमारी उर्वशी, कल्याणपुर के द्वारा जाति व पार्टी देखकर कारवाई करने व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को जान बुझ कर परेशान करने की घोर निंदा की गई।इनके शोषण के खिलाफसेविका-सहायिकाओं को गोलबंद कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।कुछ दिनों से केंद्र पर मिलने वाली दूध पाउडर के अनुपलब्धता सहित पर्यवेक्षक व सीडीपीओ की कार्यशैली की जांच जिलाधिकारी से करने की मांग की गई।बैठक में प्रत्याशी रंजीत कुमार राम, सुखलाल यादव,पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, रौशन यादव,अवधेश राय,मनोहर राय आदि भाग लिया।



