प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के फुलहारा गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गये। घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घायल की पहचान गांव के ही विनोद दास सोनी कुमारी चांदनी कुमारी नंदनी कुमारी,, राधा कुमारी लक्ष्मी देवी मनीता देवी व सिंघेश्वर दास के रूप में हुई है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है एक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफ़र किया गया।



