तिलौथू (रोहतास) Etv News 24
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलौथू में परिवार नियोजन पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता जैन,तिलौथू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौथू तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संध्या कुमारी तिलौथू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि परिवार नियोजन स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और बेहतर भविष्य की आधारशिला है। लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह विशेष पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने के साथ-साथ निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, बीसीएम निक्की कुमारी, फैमिली प्लानिंग काउंसलर मीरा कुमारी, एएनएम रविता कुमारी, निशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।




