प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा ग्रामीण सड़क पर एक बाइक सवारने गांव की ही एक महिला को ठोकर मार दी जिससे वो सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव के फूदी महतो के 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। ठोकर लगने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुटे पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या हीरो बी आर 33 ए सी 8305 कारोबारी को पड़कर थाना लाई। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के अर्जुन चौधरी के पुत्र 17 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में की गई है। आगे पुलिस ने बताया कि जप्त बाइक के डीक्की में रखें पन्नी के थैले से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करअग्रतर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की बड़ी तेजी में बाइक चला रहा था संतुलन खोकर अंधेर महिला को ठोकर मारी।



