प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार में मानसून का आगमन अब समय से नहीं होगा। 16 जून तक राज्य में मानसून आने के लिए अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है। जबकि प्रदेश में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13 से 15 जून के बीच है।प्रदेश में बारिश और ठनका की गतिविधि बढ़ने के साथ ही पुरवा की रफ्तार में वृद्धि होने के बाद ही मानसून प्रवेश के लिए अनुकूल स्थिति बन सकती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई से ही बिहार के सीमा क्षेत्र से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में अटका हुआ है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर ठनका, तेज हवा और बारिश होने के आसार हैं। जिस कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। वहीं दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट आएगी। इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।जबकि 17 जून से राज्य में बारिश की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है।शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इस दौरान दिन के तापमान में 1.6 और रात के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी में और सबसे कम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया। वहीं पटना सहित आठ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।इन शहरों में 40 पार रहा पाराडेहरी 42.2गोपालगंज 41.5गयाजी 41आरा 40.9छपरा 40.8औरंगाबाद 40.5पटना 40.4दरभंगा 40



