प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर सिमरी गांव में अगलगी की घटना में पांच घर जलकर राख हो गया।बताया गया है कि मालीनगर सिमरी गांव में शुक्रवार को अचानक आग की लपटें उठने लगी।हो हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के कोशिश करने के साथ अग्निशामक दस्ता को सूचना दी।सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।हालाकि तब तक किशन ठाकुर,शंकर ठाकुर,नंद किशोर ठाकुर,रवींद्र ठाकुर,वीरेंद्र ठाकुर का घर जलकर राख हो गया।जिससे घर में रखे कपड़ा, अनाज,बर्तन सहित कुछ नगद राशि जल गए।मालीनगर के मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह ने आगलगी की सूचना अंचल प्रशासन को दी है।उक्त जानकारी शुकवार को 5 बजे दी गई है।



