प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड अंगारघाट थाना परिसर में शनिवार को उजियारपुर सीओआकाश कुमार व अंगारघाट थाना अध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी के मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिस जनता दरबार में वर्षों से लंबित कुल दो मामलों का निपटारा ऑनदस्पॉट किया गया। जनता दरबार में मौजूद थाना अध्यक्ष अंगारघाट दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि आज के इस जनता दरबार में पूर्व से प्राप्त तीन मामले व एक मामला आज आया था। जिसमें से दो मामले को दोनों पक्षों की रजामंदी से निपटारा किया गया।तथा भूमि विवाद के दो अन्य मामले को आवश्यक दस्तावेज की कमी के कारण अगली तिथि को उपस्थित होने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया गया। इस दौरान मौके पर फरियादी भी मौजूद रहे।



