प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम भारी वर्षा हवा को लेकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर के समीप एक पिकअप पर पेड़ की डाल गिरी, बड़ा हादसा टला किसी के अनहोनी होने की सूचना नहीं है। मुख्य सड़क पर लगभग 1 घंटे तक यातायात बाधित रही। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगने के बाद स्थानीय प्रशासन पुलिस जेसीबी को बुलवाई है जो यातायात बहाल करवाने में पेड़ को हटाने में लग गई है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बाधित रही। विधुतविभाग के कनीय अभियंता कुणाल कुमार के साथ कई मानव बल विद्युत व्यवस्था बहाल करने को लेकर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।



