प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र से नवनिर्मित गुजरने वाली सिक्स लेन हाईवे एक्सप्रेस के अजना पंचायत अंतर्गत मधुवन गांव के नवनिर्मित एक्सप्रेस वे के नीचे खड़े एक पानी टैंकर के चालक की गाड़ी में आई तकनीकी खराबी के कारण इंजन का बोनट खोलकर सेल्फ से पेशकश से स्टार्ट करने के दौरान गाड़ी गेयर में खड़े रहने के कारण अचानक गाड़ी स्टार्ट होने से चालक की आगे के चक्का से दबकर घटनास्थल पर ही सोमवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के मुकदुमपुर थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के विजय यादव के 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि अपने गाड़ी से मादक पदार्थ के नशे में गाड़ी स्टार्ट करने दौरान अपने ट्रेनकर के आगे का चक्का चढ़ने से मौत हुई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है ।सूचना पर पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



