Breaking News
Breaking News
छठ की हर सामग्री में छिपा है प्रकृति, धर्म और विज्ञान का संदेश : अरुण कुमार सिंह
घुमंतू समाज की गौरवशाली पहचान और उत्थान पर मंथन
पदनाम और दायित्वों को लेकर मुखर हुए फार्मासिस्ट, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
टेक्नोलॉजी को अपना मास्टर नहीं, पार्टनर बनाएं विद्यार्थी : डीएम
शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक
Login
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
    NATIONAL & INTERNATIONALShow More
    छठ की हर सामग्री में छिपा है प्रकृति, धर्म और विज्ञान का संदेश : अरुण कुमार सिंह
    Bihar DEHARI ROHTAS
    घुमंतू समाज की गौरवशाली पहचान और उत्थान पर मंथन
    Lucknow Uttar Pradesh

  • ENTERTAINMENT
    ENTERTAINMENTShow More
    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    ENTERTAINMENT Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL Uttar Pradesh
    अभिनेत्री सुविज्ञा बाजपेयी ने माता पिता का नाम किया रोशन
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS SASARAM
    बेटियाँ भी उठाएंगी अपने माथ पर छठ का दउरा – मनीषा श्रीवास्तव
    Bihar ENTERTAINMENT KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS
    डेहरी के गौरव रहे अमिर चन्द प्रसाद: मुन्ना कुशवाहा भोजपुरी जगत में अलग पहचान बनाई
    Bihar DEHARI ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS
    प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में “मिथिला विभूति स्नेहलता” पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण हेतु ग्रामीणों की बैठक
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL SAMASTIPUR
  • SPORTS
    SPORTSShow More
    खेल मैदान में बच्चों ने दिखाया दमखम, दौड़ और कबड्डी में मारी बाजी
    Lucknow SPORTS Uttar Pradesh
    बिहार सरकारखेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खेल परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश
    Bihar Patna POLITICS SPORTS
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी अर्टिगा, तीन खिलाड़ियों की मौत
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SPORTS Uttar Pradesh
    57 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में अमन सहरावत का स्वर्णिम दांव
    NATIONAL & INTERNATIONAL NEW DELHI SPORTS
    जिला स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ 2026 का आगाज कल से, करीब 6500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SPORTS
  • TECHNOLOGY
    TECHNOLOGYShow More
    ब्रह्मोस खरीदकर गदगद फिलीपींस
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    बिदाई की ओर मानसून, फिर करवट लेगा मौसम
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL NEW DELHI TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवनेश मिश्र सम्मानित
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    धरती से अंतरिक्ष तक सपनों की उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने सुनाई अनसुनी कहानी
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SCIENCE TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा दे रही सरकार, जैविक मिशन की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : विजय कुमार सिन्हा
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
    SCIENCEShow More
    नकली एवं अवमानक दवाओं के कारोबार पर लगेगी रोक, शिकायतों के लिए ई-मेल आईडी और फोन नंबर जारी
    Bihar Patna SCIENCE
    धरती से अंतरिक्ष तक सपनों की उड़ान, शुभांशु शुक्ला ने सुनाई अनसुनी कहानी
    Lucknow NATIONAL & INTERNATIONAL SCIENCE TECHNOLOGY Uttar Pradesh
    प्रतिभा निखारने हेतु जी एन एस यू के कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों को किया गया प्रेरित
    Bihar ROHTAS SASARAM SCIENCE
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समस्तीपुरअभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
    विज्ञान मानव का निष्ठावान सेवक व छात्र हैं कुंजी – प्राचार्य डॉक्टर मनीष
    Bihar KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SCIENCE TECHNOLOGY
  • POLITICS
    POLITICSShow More
    सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट से मचा हड़कंप, भाजपा नेता विशाल महासेठ पर गंभीर आरोप
    Bihar CRIME NATIONAL & INTERNATIONAL Patna POLITICS
    मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
    कर्पूरी मोर्चा के गठन से यूपी की सियासत में नई हलचल, 2027 में सभी 403 सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
    2027 में यूपी में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : डॉ. संजय निषाद
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
    किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी में भाकियू (अंबावता) खाद, बीज और आवारा पशुओं की समस्या पर जताई चिंता
    Lucknow POLITICS Uttar Pradesh
  • ePaper
  • CONTACT US

  • HOME
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • SCIENCE
  • SPORTS
  • PODCAST
  • CONTACT
Search
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
  • POLITICS
  • ePaper
  • CONTACT US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress

मुख्यमंत्री ने जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं को लेकर पश्चिम चंपारण में की समीक्षा बैठक

Etv News 24
By Etv News 24
December 23, 2024
14 Min Read
Share

पटना/बिहार/डेस्क

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पश्चिम चंपारण जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण, हर घर तक पक्की गली नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर का निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य उपकेंद्र में टेली मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलिवरी एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण की अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा हर पंचायत में 10+2 विद्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन, राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, दाखिल खारिज एवं जल-जीवन-हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए सार्वजनिक कुओं, पोखर तथा तालाबों की अद्यतन स्थिति के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखी।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उसका यथाशीघ्र समाधान करें। 24 नवंबर 2005 से बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया। उस समय से हमलोग बिहार के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास के अनेक काम किए गए हैं। 2005 से पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी। शाम के बाद लोग घरों से नहीं निकलते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य का काफी बुरा हाल था। सड़कें जर्जर थी, आए दिन हिन्दु-मुस्लिम के बीच झगड़ा हुआ करता था लेकिन जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का अवसर दिया तब से बिहार की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए गए हैं। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। वर्ष 2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। 8 हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी पहले ही पूरी हो गई है। शेष कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। हमलोगों ने सबके लिए काम किया है। इसके बाद मंदिरों की चहारदीवारी का काम भी हमलोगों ने शुरू किया ताकि मंदिर सुरक्षित रहे। वोट देना आपका अधिकार है, आप जिनको चाहे दें लेकिन हमलोग सभी लोगों के लिये काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण बिहार में विकास का काम हमलोग करा रहे हैं। बिहार का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है, जिसके कारण बिहार के किसी भी कोने से पहले 6 घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर 5 घंटा किया गया है। इसके लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006-07 से पोशाक योजना, वर्ष 2009 से लड़कियों के लिए साइकिल योजना, वर्ष 2010 से लड़कों के लिए भी साइकिल योजना, बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली, स्कूल भवनों का निर्माण कराकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास किया गया है। बड़ी संख्या में सरकारी शिक्षकों की बहाली की जा रही है। नियोजित शिक्षकों को परीक्षा के माध्यम से सरकारी मान्यता दी जा रही है। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह में 39 मरीज इलाज कराने जाते थे। अब 1 माह में औसतन 11 हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। वर्ष 2006 से हमलोगों ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण का काम भी शुरू कराया। पहले बिहार में सिर्फ 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हर जिले में हमलोगों ने इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराई है, जिलों में मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। हर घर नल का जल, हर घर पक्की गली एवं नाली का निर्माण, हर घर शौचालय, हर घर तक बिजली का कनेक्शन जैसी मुलभूत सुविधाएं लोगों को पहुंचा दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, इसके तहत अब तक 4 चुनाव हो गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई हैं। हमलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए हर प्रकार से काम किया है। वर्ष 2013 में पुलिस की बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिसका नतीजा है कि बिहार पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 प्रतिशत हो गई है। बिहार में जितनी बड़ी संख्या में महिला पुलिस है उतना देश के किसी राज्य में नहीं है। वर्ष 2016 से हमलोगों ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया। बिहार में अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है जिनसे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी हमलोगों ने ही दिया है, जिससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने भी इसे अपनाया और उसका नाम आजीविका दिया। बिहार में अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू कराया गया है, जिनमें अब तक 26 हजार जीविका दीदियां जुड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। अब तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गई है। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा। हमलोगों ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है। हमलोगों ने बिहार में जाति आधारित गणना कराई जिसमें 94 लाख गरीब परिवारों को चिहिन्त किया गया है, जो हर जाति से जुड़े हैं। ऐसे गरीब परिवारों को प्रति परिवार 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे अपना रोजगार शुरु कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह की शुरुआत की थी, यह महत्वपूर्ण स्थल है। हम भी कोई भी काम यहीं से शुरू करते हैं। आज हम यहां पुनः लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत की है। यहां के लोगों ने अपनी जरूरतों से हमें अवगत कराया है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणायें

बेतिया स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च कोटि के स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। इससे राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सकेगा, इससे खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।

आज हमने स्टेडियम जाने के क्रम में बरबत सेना से आई०टी०आई०, सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया तक सड़क का भ्रमण किया है। यह सड़क अभी काफी संकीर्ण है। इसके चौड़ीकरण की पूर्व से भी मांग होती रही है। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में सुविधा होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

>

यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया है कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है, वह कम है। मैंने गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु० प्रति क्विंटल की की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुझे खुशी है कि अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु० प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।

पूर्व से यह मांग रही है कि उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले 4 प्रखंडों में पढ़ने वाले युवाओं के लिए एक डिग्री कॉलेज खुलना चाहिए। उस क्षेत्र में कोई भी सरकारी कॉलेज नहीं है इसलिए मैंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि इन 4 प्रखंडों के लिए अलग से एक डिग्री कॉलेज खोला जाय।

बेतिया शहर का बाईपास नहीं होने की वजह से निश्चित रूप से जाम की गम्भीर समस्या होती होगी। इसके संबंध में वहाँ उपस्थित लोगों से भी बातें हुई हैं। मैंने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बेतिया शहर के नये बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाय।

बेतिया जिले के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है, सरकार यहाँ पर उद्योगों को और बढ़ावा देना चाहती है इसलिए यहाँ पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा।

मदनपुर से पनियहवा (उ०प्र०) तक सड़क (एन0एच0-727ए) का निर्माण किया जायेगा। इससे बगहा एवं गोरखपुर की बीच की दूरी कम हो जायेगी।

इनरवा से वाल्मीकिनगर तक दोन कैनाल पर सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

अमवा मन (सेनुवारिया) / रूलही में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण होने से बेतिया क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

वाल्मीकिनगर में लव-कुश पार्क का निर्माण किया जायेगा।

समीक्षा बैठक में पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

समाहरणालय सभागार में आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में 9 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव उपस्थित थे, जबकी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव जुडे हुये थे।

समीक्षा बैठक में जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण

मंत्री श्री जनक राम, केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद श्री सुनील कुमार कुशवाहा, विधायक श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिह, विधायक श्री वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधायक श्री उमाकांत सिंह, विधायक श्री नारायण प्रसाद, विधायक श्री विनय बिहारी, विधायक श्री राम सिंह, विधायक श्रीमती रश्मी वर्मा, विधायक श्रीमती भागीरथी देवी, विधान पार्षद श्री विरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद श्री भीष्म सहनी, बेतिया नगर निगम की महापौर श्रीमती गरीमा देवी शिकारिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत, 172.19 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Next Article प्रख्यात फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Ad image
8529066903970851911
1002165899-3
WhatsApp Image 2026-07-09 at 1.00.43 AM

Recent Posts

  • छठ की हर सामग्री में छिपा है प्रकृति, धर्म और विज्ञान का संदेश : अरुण कुमार सिंह
  • घुमंतू समाज की गौरवशाली पहचान और उत्थान पर मंथन
  • पदनाम और दायित्वों को लेकर मुखर हुए फार्मासिस्ट, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
  • टेक्नोलॉजी को अपना मास्टर नहीं, पार्टनर बनाएं विद्यार्थी : डीएम
  • शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक

Recent Comments

  1. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  2. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  3. Please accept our launchers over A secondary school on मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक

You Might Also Like

मालीनगर में तीन सहोदर भाई बहन का शव कुआं से बरामद,मां पर हत्या करने की शंका!

Bihar CRIME NATIONAL & INTERNATIONAL Patna

ठंड बढ़ा लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त मवेशियों के लिए भी बना ठंड अभिशाप

Bihar SAMASTIPUR

नवोदय के पूर्वर्ती छात्र डॉक्टर बनकर विधालय मे निशुल्क इलाज कर गर्ववन्वित किया!

Bihar SAMASTIPUR

अयोध्या में नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, दुर्गा पूजा कमेटियों को सुरक्षा के सख्त निर्देश

Lucknow Uttar Pradesh

ईटीवी न्यूज 24 एक अग्रणी समाचार नेटवर्क है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समय पर और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हम सटीक अपडेट देने और उच्चतम पत्रकारिता मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Helpful Links

  • HOME
  • ABOUT US
  • ADVERTISEMENT
  • BECOME A REPORTER
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT
  • Bihar

Quick Link

Imp. Views

Facebook X-twitter Youtube Telegram Whatsapp
4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/2.gif' alt='2'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/0.gif' alt='0'>56467
Total Users : 56467
Views Today : 249
Views Yesterday : 128
Views Last 7 days : 1963
Views Last 30 days : 9179

© Copyright by Etv News 24

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?