प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भाकपा माले प्रखंड कमिटी के द्वारा प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में माले के पूर्व महासचिव विनोद मिश्र के 27वीं शहादत वर्षी पर संकल्प सभा की गई। सभा शुरू होने से पूर्व वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर विनोद मिश्रा सहित तमाम शहीदों को नमन किया व श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बुल्डोजर राज का विरोध करने, गरीबों को तीन डीसमल जमीन देने व जनसमस्याओं पर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। सभा में रंजीत राम, मो० दुलारे, मनोहर राय,श्याम राय,सुनिता देवी, प्रमिला देवी, रंजीता देवी, शिवकुमारी देवी, रेखा देवी, राजा कुमार,शिवनाथ पासवान, बौएलाल साह,कल्पू साह,अवधेश राय सहित कई लोगों ने भाग लिया।



