प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर /बिहार/ Etv News 24
एक तरफ बागमती की धारा, दूसरी ओर सड़क के किनारे प्राथमिक विद्यालय राजपा स्थापित है। आजादी के 77 साल बीत गए, विद्यालय का भवन तो बना लेकिन बाउंड्री वाल नहीं बनी । छात्र-छात्राओं के पीने के लिए समरसेबल गाड़े गए गुणवत्ताहीन टंकी लगाई गई बाहरी तत्व आकर टंकी में सीमेंट बालू गिट्टी डाल देते हैं। नाइट गार्ड प्राथमिक विद्यालय में नहीं होती है। शिक्षक प्रधानाध्यापक दिन में आते हैं अपने रूटीन के अनुसार छात्रों को पठन-पाठन कर कर घर चले जाते हैं। विद्यालय में नामांकित 99 छात्र छात्र हैं शिक्षकों में प्रधानाध्यापक सहित 6 कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक जीवनेश्वर राय शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा विकास कुमार कनक लता कुमारी शशि सपना कुमारी 5 वर्ग में 6 शिक्षक।

इसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय में बाउंड्री वॉल अभिलंब बनवाने की मांग की। महीनो बीत गए अब तक चारदीवारी बनाने के लिए कोई काम नहीं हुआ। जेपी सेनानी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिव्यांग राधेश्याम ठाकुर पूजित कुमार ठाकुर संजय ठाकुर पूर्व सरपंच आदि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारीका ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब विद्यालय में चार दिवारी बनवाने की मांग जताते हुए कहा है कि बागमती का जलस्तर जब बढ़ जाता है तो विद्यालय के पीछे कॉर्नर से छोटे-छोटे छात्रों मैं बड़े हादसा होने की संभावना रहती है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है।



