प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के वार्ड संख्या 7 सिमरिया भिंडी गांव के रामनरायण सहनी उर्फ नगरा का पैंतीस वर्षीय पुत्र शम्भू सहनी की मौत बुधवार की दोपहर घर पर हो गई है।ग्रामीणों का बताना है, कि कुछ दिनों से युवक के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।मौत के कारणों के बारे में लोग विवाद से ही जोड़ कर देख रहे हैं।मौत के बाद ही परिजनों ने उसका अंत्येष्टि कर दिया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया, कि सूचना नहीं मिली है। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर अग्रतर कार्रवाई की बात कही है।



