प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद अयूब की पत्नी 85 वर्षीय अमीदा खातून का आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया वे लंबे अरसे से बीमार चल रही थी। बता दें कि मृतक राजद नेता जकी अहमद आरजू की मां थी। आरजू की पत्नी भी पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं। मौत का समाचार सुनते ही काफी संख्या में आसपास के लोग उनके दरवाजे पर उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। शोक जताने वालों में पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने मोबाइल पर गहरा दुख व्यक्त किया। पूरे पंचायत के लोगों में अशोक की लहर।



