सासाराम रोहतास/ Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
रोहतास जिले में प्रशासनिक चुस्ती-दुरुस्त लाने के उद्देश्य से जिला राजस्व शाखा ने एक बड़ा कदम उठाया है। अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के कई राजस्व अधिकारियों (RO) को अब अंचलाधिकारी (CO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।साथ ही, कई प्रखंडों के बीडीओ (BDO) को अंचल के कार्यों से मुक्त कर दिया गया है।
किसे कहाँ मिला प्रभार ?
नए आदेश के बाद इन अधिकारियों को मिली है नई जिम्मेदारी:
आशीष रंजन (RO, नासरीगंज): अब दिनारा के नए सीओ (प्रभार) होंगे।ध्रुव कुमार (RO, काराकाट): काराकाट के सीओ का अतिरिक्त प्रभार।प्रनवेश राज (RO, राजपुर): राजपुर के साथ-साथ संझौली सीओ का प्रभार।मो. जफर वारसी (RO, सूर्यपुरा): अब बिक्रमगंज सीओ का कार्यभार संभालेंगे।प्रशांत कुमार (RO, अकोढ़ीगोला): अकोढ़ीगोला और तिलौथू दोनों अंचलों का प्रभार।मनोज कुमार (RO, नौहट्टा): नौहट्टा सीओ का अतिरिक्त प्रभार।तौकीर अहमद (RO, डेहरी): डेहरी सीओ का प्रभार।उत्पल हिमवान (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी): नोखा अंचल का प्रभार।
आलोक कुमार सिंह (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी): चेनारी सीओ का प्रभार।
बीडीओ (BDO) हुए कार्यमुक्त
करगहर, कोचस, चेनारी, नोखा, बिक्रमगंज, संझौली, राजपुर, सूर्यपूरा, डेहरी, तिलौथू और अकोढ़ीगोला के बीडीओ को अब अंचल के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है, जिससे वे अपने मूल कार्यों पर ध्यान दे सकेंगे।



