प्रियांशु कुमार/ समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में छापेमारी कर कोर्ट के आदेश पर एक एन बी डब्ल्यू वारंटी घनुकी पासवान के पुत्र अनिल पासवान को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



