डेहरी रोहतास Etv News 24
डेहरी नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ अंशुमान को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं चिकित्सा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि डॉ अंशुमान शाहाबाद प्रक्षेत्र के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे स्वर्गीय डॉ दरबारी सिंह के पुत्र हैं। अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने डेहरी में रहकर लोगों की सेवा का संकल्प लिया और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ अंशुमान वर्तमान में नारायण मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के साथ-साथ डॉक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि डॉ अंशुमान ने दिल्ली जैसे बड़े शहर को छोड़कर रोहतास के डेहरी शहर में रहकर अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान जगनारायण पाण्डेय, चन्द्रगुप्त मेहरा, मदन कुमार, मिथलेश पासवान, रविन्द्र कुमार, विकास चंदन, सोनू सिंह, रुपेश कुमार, निशांत सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



