दो अलग-अलग कार्रवाई में 24 लीटर महुआ शराब एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पिता- पुत्र सहित तीन गिरफ्तार,अग्रतर कार्रवाई जारी
चेनारी/रोहतास Etv News 24
पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ चलाए गये ताबड़तोड़ छापामारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बतादें कि चेनारी थाना के नए थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार जिन्होनें कुछ पहले ही पदभार ग्रहण किए है उनके द्वारा किए जा रहे ताबड़तोड़ एक्शन से शराब माफियाओं के बीच खलबली सी मच गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर कुल 24 लीटर देशी चुलाई महुआ के साथ पिता-पुत्र सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय राम, उम्र- करीब 50 वर्ष, पिता- कैलाश राम, सा० खुडनू कला, थाना- चेनारी, जिला- रोहतास को 14 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं दूसरी कार्रवाई में पिता-पुत्र चंदन कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता, विजय- पासी तथा विजय पासी, उम्र- करीब 42 वर्ष, पिता- रामाधार पासी दोनों सा० बनैली थाना- चेनारी, जिला- रोहतास को एक अपाचे मोटरसाइकिल, कुल करीब 5720 रुपया एवं कुल करीब 10 लीटर 260 मिली लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है ।



