न्यूज एजेंसी Etv News 24
पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव को लेकर माहौल पहले से ही बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए यूपी काडर के तेजतर्रार आईपीएस Ajay Pal Sharma को चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया है। वर्तमान में वे Prayagraj में जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) के पद पर तैनात हैं और अपनी सख्त एवं बेबाक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।अजय पाल शर्मा को जटिल और क्रिटिकल हालातों को संभालने में महारत हासिल है। “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के रूप में पहचान बना चुके इस अधिकारी पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हिंसक परिस्थितियों को नियंत्रित करने का लंबा अनुभव है।बंगाल में चुनाव के दौरान अक्सर सामने आने वाली हिंसा और तनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने उनकी कार्यकुशलता पर भरोसा जताया है। उनकी तैनाती का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या हिंसा को तुरंत रोका जा सके।अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अजय पाल शर्मा की सख्त रणनीति और तेज कार्रवाई से बंगाल में चुनावी माहौल कितना नियंत्रित और सुरक्षित रह पाता है।



