प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के सभाकक्ष में 12 पंचायत की आशा का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. हैदर की उपस्थिति में 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा एवं 15 जुलाई से 14 सितंबर तक चलने वाले सघन दस्त नियन्त्रण पखवाड़ा का समीक्षा की गई साथ ही नियमित टीकाकरण के शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु सर्वे रजिस्टर एवं डियूलिस्ट का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक यूनीसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन डब्ल्यूएचओ मोनिटर सुरेंद्र प्रसाद आशा फैसिलिटेटर गीता कुमारी पुष्पा कुमारी सुनिति कुमारी एवं अन्य आशा उपस्थित थे।



