करगहर रोहतास
थाना क्षेत्र अन्तर्गत समहुता गांव के बधार में बुधवार की देर रात धान की खड़ी फसल को जबरन काटने को लेकर उसी गांव के कृष्ण बिहारी चौबे ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है ।
इस संबंध में उन्होंने बताया कि मौज समहुता के खाता नंबर 92 व 15 की 2 एकड़ भूमि में उन्होंने धान की फसल लगाई थी । जिसे समहुता निवासी बांके बिहारी चौबे , घनश्याम चौबे व मनु मियां सहित 15 अज्ञात हथियारबंद लोगों ने जबरन धान को फसल काट कर ले गए । विरोध करने पर जान से मारने की
धमकी देने लगे । इस मामले को लेकर उन्होंने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जबरन धान काटने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया है ।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।



