फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने की रेड
पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा साथ में चार युवती भी हिरासत में
पटना बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
बाढ़ अनुमंडल के एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां इस देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआर चौक पर मौजूद रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की टीम छापा मारने पहुंची थी। रेस्टोरेंट में अचानक पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं। हैरानी की बात यह भी है कि यहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस की रेड के बाद इस खुलासे से आसपास के लोग की होश उड़ गए हैं।
रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद किया हैं। पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।



