करगहर रोहतास/Etv News 24
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए करगहर व कोचस में सभा स्थल चयन के लिए जिलाधिकारी सहित पूरा महकमा परेशान है । जिलाधिकारी पदाधिकारियों के साथ दोनों प्रखंडों के स्कूल ,कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया लेकिन संतोष जनक स्थल देखने को नहीं मिला ।डीएम ने करगहर इटवाडीह मैदान का निरीक्षण किया । जहां एक संवेदक द्वारा गिट्टी व मोरम रखा गया था । करगहर व कोचस में खेल स्टेडियम या सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए स्थल है या नहीं डीएम को जानकारी देने में अधिकारी कतरा रहे हैं । विकल्प के रूप में वे वर्षों से वीरान पड़े खाली स्थलों का चक्कर काट रहे हैं ।

लेकिन करगहर जगजीवन राम खेल स्टेडियम की चर्चा किसी के द्वारा नहीं की जा रही है । 10 एकड़ भूभाग में फैला यह स्टेडियम जिसमें कई हेलीपैड और हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो सकती है की जानकारी डीएम को है या नहीं जानने के लिए स्थानीय लोग उत्सुक हैं ।ग्रामीणों ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए युवा व खेल मंत्रालय द्वारा प्रखंड मुख्यालय में स्थित हाई स्कूल परिसर में वर्ष 2012 में स्टेडियम की स्थापना की गई । जहां मुख्यमंत्री सहित कई राष्ट्रीय नेताओं का कई बार कार्यक्रम संपन्न हुआ है । लेकिन रखाव के अभाव में यह स्टेडियम जल जमाव को भेंट चढ़ गया है । अगर जनप्रतिनिधियों ने थोड़ा भी ध्यान दिया होता तो जगजीवन राम स्टेडियम कि जीर्णोद्धार किया जा सकता था । स्टेडियम में मिट्टी भराई के कार्य से समस्या का समाधान किया जा सकता था। प्रखंड मुख्यालय में इतना बड़ा स्टेडियम होने के बावजूद भी डीएम सहित अधिकारी मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा के लिए स्थल चयन के लिए परेशान है ।ग्रामीणों ने बताया कि वीरान पड़ा इटवाडीह सार्वजनिक भूमि नहीं है बल्कि यह रैयतों की निजी भूमि है जो विवाद में है । ऐसी स्थिति में स्टेडियम मैदान होने के बावजूद इटवाडीह मुख्यमंत्री का जन संवाद कार्यक्रम का स्थल चयन ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। उनका मानना है कि अगर जिलाधिकारी का ध्यान स्टेडियम की पर हो जाए तो रातों-रात मिट्टी फीलिंग किया जा सकता है । लेकिन अधिकारी डीएम को बताने में कतरा रहे हैं ।



