प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर रविवार की अपराह्न बिरसिंहपुर स्थित एक मैरैज हाउस में जन स्वराज पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडल स्तरीय संयोजक प्रोफेसर संजय गौतम ने कहा कि बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोगो का शोषण किया जा रहा है अधिकारी कर्मचारी मालो माल हो रहे हैं आपके सहयोग से यदि जनसुराज की सरकार बनी तो सबों के काले धन को जप्त करते हुए बिहार में जरूरतमंद लोगों के बीच बांट दी जाएगी। बच्चों की शिक्षा पलायन रोजगार आदि पर विस्तृत चर्चा की इन सबों पर रोक लगाया जाएगा जन स्वराज की झोलाछाप को अपनावे एक ऐसी सरकार की स्थापना करें जो जनहित में हो वह है जनसुरज जय बिहार के नारों से सभा कक्ष जयकारा में बदल गया। कल्याणपुर के भावी प्रत्याशी रामबालक पासवान राजीव कुमार पासवान इंद्र प्रसाद राम तीनों ने संबोधित किया तीनों एक दूसरे से गले मिले। सभा को संबोधित करने वालों में राजेश कुमार राय देवरानी झा नूरुससबा संगीता कुमारी समस्तीपुर की प्रत्याशी चेतन झा गोपाल कुमार साधना कुमारी राजकमल ठाकुर पवन कुमार पथिक प्रभु नारायण ठाकुर गुंजन कुमार रामानंद ठाकुर निरंजन ठाकुर पवन वर्मा राहुल कुमार कुशवाहा निर्पेंद्र कुमार जय नारायण सिंह विपिन कुमार ठाकुर आदि ने संबोधित किया। प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 20 सितंबर को पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का आगमन कल्याणपुर में होगा 20 तारीख से लेकर 25 तारीख तक आप उपस्थित लोग बड़े-बड़े गांव में जाकर संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रशांत किशोर की सभा में उपस्थित होने का आह्वान करें।



