प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मघुरापुर टारा निवासी योगेंद्र राय के 48 वर्षीय पुत्र हरिशंकर राय को चौक के समीप सोमनाहा की ओर जा रही तेज रफ्तार हाईवा से साइकिल सवार को ठोकर मारी जिससे साइकिल सवार हरिशंकर की सर फटते हुए खून से लहूलुहान हो गया । वही जख्मी की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया। दर्शकों ने हाईवा की पहचान करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उक्त आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने देते हुए बताया कि घटना बुधवार के सवेरे की है। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार ठोकर मारने वाली हाईवा बिरौली की तरफ भाग रही थी। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।



