प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला का अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड में अनुसूचित जाति जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का प्रारंभ 14 अप्रैल से हो रहा है।उसके संबंध में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति एवं उसे शिविर की तैयारी के संबंध में संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रसार महादली टोला में उन लोगों से फार्म भरवाना पूर्व तैयारी करना एवं इसका निष्पादन के संबंध में विस्तृत बैठक की गई एवं पूरे कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई।इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजस्व पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रखंड श्रम पदाधिकारी बिजली विभाग शिक्षा विभाग के कर्मी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के bc आवास पर्यवेक्षक।सरकार की जो भी योजना संचालित है उन योजनाओं से उन सभी को शिविर लगाकर आच्छादित करना है।



