प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा आस्था के साथ दो दिवसीय अर्घ्य छठ महापर्व छठ घाट पर संपन्न हुआ।जगह-जगह लोगों ने अपने दरवाजे मंदिर के आगे तालाबो नदी के किनारे घाट पर घाट को सजा धजा कर सोमवार की शाम संध्या अर्घ्य मंगलवार की सवेरे सूरज भगवान को अर्घ देकर संपन्न किया।घाट के किनारे छठी मैया के गीत गाई।कहीं-कहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर छठ गीत को लोगों ने सुना।कई घाट पर बच्चों के मुंडन भी कराए गए। ध्रुव गामा गांव में विकास सिंह के छत पर टव नुमा घाट बनाकर व्रत करने वाली ब्यूटी कुमारी गीता कुमारी ने भगवान भास्कर को अर्घ दिया।अंजना फुलहारा मिल्की रमोली तीरा मलकौली नामापुर, क्लोजरसैदपुर,मालीनगर, सोमनाहा, बलहा ,गोविंदपुर खजूरी, मुक्तापुर, मंगलवार को प्रसाद का वितरण किया गया।



