प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर (पूसा): आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव वैनी स्थित खादी भंडार में समारोहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन द्वारा उद्घाटन जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ० टी. एन. शर्मा, खादी ग्रामोद्योग भंडार के मंत्री धीरेंद्र कार्य्यी, बी.के. सविता बहन, बी.के. ओम प्रकाश भाई ने सामूहिक रूप से किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन ने कहा कि शिवजयंती का त्योहार सभी त्योहारों में खास है। यह हिंदी वर्ष के मुताबिक वर्ष के आखिरी में मनाया जाने वाला त्योहार है। जो यह बताता है कि सृष्टि चक्र के आखिरी समय में परमपिता परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का इस धरा पर दिव्य अवतरण होता है और अब यह चक्र सतयुगी दुनिया की ओर चलने का इशारा कर रहा है। अभी के पावन और कल्याणकारी समय पर स्वयं भगवान के कर्तव्य में मददगार बनने का श्रेष्ठ अवसर हमारे हाथ आया है तो हमें यह सुनहरा अवसर चूकना नहीं है।बीके ओम प्रकाश भाई ने शिव जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सर्व मनोकामनायें पूर्ण करने की सौगात अपने साथ लेकर आता है। परमात्मा के दिव्य अवतरण के साथ हमारे भाग्य का दरवाजा खुल जाता है और हम भगवान से वर्से के रूप में 21 जन्मों के लिए सुख-शान्ति-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।मौके पर उपस्थित अतिथियों ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस आयोजन के द्वारा लोग भगवान के साथ जुड़कर अपने जीवन को महान बना सकते हैं।तत्पश्चात शिव ध्वजारोहण किया गया एवं सभी से शुभ संकल्प करवाये गये।सभी शिव भक्तों को प्रसाद दिया गया।पूजा बहन ने स्वागत भाषण किया एवं मेडिटेशन द्वारा सभी को शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन बीके ओम प्रकाश भाई ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक, सुनील कुमार अग्रवाल, चंद्रभूषण झा, पन्नालाल भाई, मनोज भाई, अमरेश भाई आदि शामिल थे।खादी भंडार में ही 16 फरवरी तक शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। साथ ही राजयोग मेडिटेशन शिविर के लिए नि:शुल्क नामांकन भी चल रहा है।



