बेतिया/बिहार न्यूज डेस्क Etv News 24
प्रेम प्रसंग में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव की है। जहां युवती ने रविवार के देर शाम खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की पहचान खम्हियां गांव निवासी मंजूर मियां की 20 वर्षीय बेटी रोबिना खातून के रूप मे की गई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनरवा थाने की पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा।
मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी। दोनों की प्रेम पढाई के दौरान हुई थी। दोनों ने एक दूजे से निकाह करने चाहते थे इसी नियत से आठ दिन पहले फरार हो गए। लड़का और लड़की दोनों नेपाल में छिपे हुए थे। उसके पिता द्वारा मामलें मे एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया।
लड़की ने 164 के बयान में कह दिया था कि वह अपनी मौसी के घर गई थी। लड़की के पिता ने कहा कि मैं लड़की को लेकर अपने घर आ गया। फिर लड़का लडकी दोनों फिर से भाग गए। वही पुलिस दबिश के कारण फिर दोनों घर आ गए। मामले को लेकर पंचायती की गई जिसमें पंचों ने पंचायती कर मामले का रफा दफा कर दिया। जिससे नाराज होकर बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इनरवा प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि रोबीना खातून के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।



