करगहर/रोहतास /Etv News 24
रविवार की देर रात पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीपुर मुसहर टोला में छापामारी कर तीन हजार लीटर महुआ पास व उपकरणों को नष्ट कर दिया गया । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान के तहत जोगी पुर मुसहर टोला में छापामारी की गई । जहां महुआ से निर्मित 3000 हजार लीटर पास , भारी मात्रा में उपकरण और 8 भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि स्थल से 7 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया । अवैध शराब के धंधे में शामिल एक दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया है । जिसकी जांच की जा रही है ।



