समस्तीपुर बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने नगर निगम क्षेत्र संख्या 08 के राम आशीष राय के पुत्र राकेश कुमार राय को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नशे की हालत में घर में उत्पात मचा रहे थे। इतना ही नहीं अपनी पत्नी उषा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पत्नी का इलाज निजी क्लीनिक में कराई गई है। मध्य निषेध के तहत उसे न्यायालय भेजा जाएगा।



