प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक को अपहरणकर्ता के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि केस के अनुसंधान करता एसआई शंभू सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को दिल्ली से बरामद किया। दोनों नाबालिक है। 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। अपहरण कर्ता की पहचान लदौरा गांव के विनोद चौधरी का लड़का विक्रम कुमार बताया गया है। अग्रतर कारवाई जारी है।



