करगहर रोहतास/Etv News 24
कुसहीं पथ पर केदार बाबा के हाता के समीप शनिवार की सुबह बाइक सवार दो सशस्त्र अपरधियों ने एक लाइब्रेरी के संचालक को हथियार का भय दिखाकर दो लाख रुपए की संपत्ति लूट कर फरार हो गए । घटना के संबंध में लाइब्रेरी के संचालक दीपक रंजन वर्मा ने बताया कि ई लाइब्रेरी का उद्घाटन कार्ड देने के लिए समीप के विद्यालय में जा रहे थे की कुसहीं पथ में अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी । जिससे वे अनियंत्रित होकर गिर गए । इस बीच अपराधियों ने उनकी गर्दन में कट्टा सटा दिया और सोने का चेन व दो अंगूठी जबरन निकाली । अपराधियों ने नगद रुपए व मोबाइल देने को कहा । तब मैंने नहीं लेने की बात कही । इस पर अपराधियों ने तलाशी ली और गुस्से में स्कूटी की चाभी निकल भाग निकले लेकिन कुछ ही दूरी पर एक अपराधी ने इशारा कर चाबी को फेंक दिया और सासाराम की ओर फरार हो गए । संचालक ने बताया कि लूट किया गया सोने का चेन और अंगूठी की कीमत दो लाख रुपए है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सासाराम चौसा पथ के रास्ते भाग रहे अपराधियों का सीसी टीवी फुटेज निकालने की कोशिश की जा रही है । उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।इस संबंध में उन्होंने दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



