करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के सिरिसिया पेट्रोल पम्प के समीप रविवार की देर शाम कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डिभियां स्थित पेट्रोल पंप का एक कर्मी जो सेमरी निवासी बीरेंद्र सिंह का पुत्र ज्योति प्रकाश ।करगहर से पेट्रोल पंप पर लौट रहा था। इस बीच सासाराम चौसा पथ में सिरिसियां पेट्रोल पम्प के समीप कार से टक्कर हो गई।इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि पैर और हाथ की हड्डियां तीन जगह क्षतिग्रस्त हो गई है और हेड इंजुरी है । जिसे देखते हुए रेफर किया गया है। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



