प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर Etv news 24 के समस्तीपुर में प्रकाशित सोमवार की खबर पर मुख्यचिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसके चौधरी ने प्रभारी जी की सभ्यता अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर को निर्देश देते हुए कहा कि समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कालाजार परिसर के समीप निजी अस्पताल की जांच कर प्रतिवेदन भेजें। इसी आलोक में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल पर जाकर देखा कि अस्पताल का ताला खुला हुआ है अधिकतर बोर्ड उखाड़ा हुआ था। घटना से पूर्व अस्पताल की बोर्ड लगी हुई थी। खुले हुए अस्पताल में सोमवार को बेड लगे हुए थे, वैसे अन्य अस्पताल के समान गायब देखे गए। प्रभारी ने तस्वीर खींचकर एक प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को भेजने की बात बताई। आगे उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टाया ऐसा प्रतीत होता है कि जच्चा बच्चा की मौत के बाद अस्पताल संचालक यहां से सामान लेकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार अस्पताल संचालक मिर्ची का के परिजनों के साथ समन्यव स्थापित कर लिए। 2 साल पूर्व भी ए ग्रामीण महिला की उक्त अस्पताल में मौत होने को लेकर मिर्जापुर के ग्रामीण काफी हंगामा किए थे। काफी मकसद के बाद समन्वय स्थापित कर मामला शांत कराया गया था।



