प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर किसान के खेतों से उत्पादन व उत्पादकता निकालने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के किसान राकेश कुमार के खेत में लगी धान की फसल की क्रॉप कटनी गुरुवार को कराई गई। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग को लेकर पटना से संयुक्त निदेशक कृषि अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय पटना ने संयुक्त रूप से अग़हनी घान फसल की कटनी कराकर उत्पादन का आकलन किया। कटनी प्रयोग में राजधानी के विभागीय पदाधिकारी संजय कुमार सिंह सांख्यिकी उपनिदेशक दरभंगा प्रमंडल शंभू प्रसाद यादव जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा कोऑर्डिनेटर चेतन कुमार अरविंद कुमार चौधरी किसान सलाहकार इंदु शेखर विपिन कुमार व सुमित कुमार शामिल हुए। 10 * 5 मी में 19 किलो , 38 कुंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन आकलन किया गया।



