प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत स्थित छटिहारी पोखर के एक सोना चांदी की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर बुधवार की रात चोरी कर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर लॉकर में रखें 500 ग्राम पुरानी चांदी एवं 10 ग्राम सोना नगदी दराज में रखे ₹25000 अज्ञात चोरों के खिलाफ पीड़ित दुकानदार वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के दीपक कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।



