प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी के 112 की गाड़ी को स्थानीय लोगों ने बंधक बनाया। दो थाने की पुलिस पहुंची। बता दे की चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 सिमरी गांव में मंगलवार की दोपहर एक मिट्टी काटने की सूचना 112 की टीम को मिली ,जैसे खनन स्थल पर पहुंची कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर सिमरी गांव की ओर टेलर पर लोड मिट्टी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर्स गिराते हुए भागने लगा ,जिससे 112 की टीम के द्वारा पीछा किया। एक बागान की ओर जाने के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 362 के समीप अपने ननिहाल आए एक नौ वर्षीय किशोर ननिहाल के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि 112 टीम की बोलेरो से ठोकर लगने से गंभीर रूप से बच्चा घायल हो गया ।जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए पूसा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया ।वही घायल किशोर कि पहचान कल्याणपुर थाने के गोविंदपुर खजूरी चकजाफर गांव के पप्पू कुमार राय के 9 वर्षीय पुत्र सौरभ सुमन के रूप में की गई। बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 112 टीम के पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को बधक बना लिया वही दुर्घटना स्थल से दोनों वाहन के चालक फरार हो गया दोनों वाहन मौके पर देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए वरिय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने के बाद छोड़ने की बात कहते हुए पुलिस पदाधिकारी की विरोध करने लगे सुचना पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ शम्भू सिंह कल्याणपुर थाने के सव इंस्पेक्टर शिम्पी कुमारी, एस आई रामनाथ राय ,संजीव सिंह राजेंद्र यादव दल बल के सहयोग से स्थानीय पुर्व मुखिया विजय शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि के सहयोग से परिजनों को समझाते हुए पुलिस कर्मी व 112 टीम के पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को बंधक मुक्त कराया।मिली जानकारी के अनुसार किशोर अपने नाना के श्रद्धा कर्म में बिंदेश्वर राय के यहां किशोर आया था ।जहां ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन के कारण ट्रैक्टर चालक टोली लगी ट्रैक्टर लेकर लेकर भागने के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल होने की बात बताई है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करने की बात कही है। वैसे ग्रामीणों सहित पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार ठाकुर कहना है कि इन दोनों चकमेहसी पुलिस अवैध खनन के नाम पर लोगों को फंसा फंसा कर काफी अनियमितता बरत रही है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।



