प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जटमलपुर गांव के पूर्व मुखिया स्वर्गीय रामविलास चौधरी के सबसे छोटे पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता 75 वर्षीय उमेश चौधरी का आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने से हो गया। मौत की खबर बिजली की तरह दरभंगा तक फैल गई। मृतक के क्लास साथी दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ एके गुप्ता सहित गांव के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू वरिष्ठ नेता रामचंद्र फौजी कई लोग दरभंगा के महावीर राइस मिल के उद्योगपति पुत्र आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही बागमती तट पर किया गया छोटे पुत्र छोटू ने मुखाग्नि दी।



