प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर ईको प्रिज्म क्लेक्टिव फाउंडेशन द्वारा समस्तीपुर जिला के 30 विद्यालयों में हरितशाला कार्यक्रम के द्वारा ईको क्लब को सुदृढ़ किया जा रहा है।इसके अंतर्गत विद्यालय स्तर पर पर्यावरणीय शिक्षा के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों में 21 वीं सदी के नेतृत्व कौशल ( कंजर्वेशन नेतृत्व क्षमता ) को विकसित कर रही है, जिससे विद्यार्थी प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बन सके | इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर कक्षा 06 वीं से 8 वीं तक के विद्यार्थीयों के साथ पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस संदर्भ में 14 नवंबर, 2025 बाल दिवस के उपरांत तीनों कोटि ( चित्र कला,भाषण और निबंध/कहानी लेखन ) की प्रतियोगिता में 09 विजेता विद्यार्थियों को इनके अभिभावक के साथ चेतना सत्र के दौरान पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित /उत्साहित किया।प्रथम पुरस्कार ( 03 विद्यार्थी ) – वाटर बोतल, द्वितीय पुरस्कार ( 03 विद्यार्थी ) – ग्लोब, तृतीय पुरस्कार( 03 विद्यार्थी ) – दीवाल घड़ी ।30 विद्यालयों की ओर से Google Meet के माध्यम पुरस्कार वितरण समारोह को प्रदर्शित किया गया।जिसमें अन्य विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकगण सहभागी बने । जिससे सभी बच्चें उत्साहित हुए।ईको प्रिज्म के निर्देशक अमिताव नाथ, सुनील कुमार ( कार्यक्रम संयोजक ), प्रधानाध्यापक – श्री नाथ, सौरव कुमार, धीरेन्द्र कु. धीरज, रमेश कुमार, देवेन्द्र, हर्षवर्धन इत्यादि शामिल थे।



