समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी के नेतृत्व में चकमेहसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पदाधिकारी व दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव में छापेमारी कर कांड संख्या 131/25 हत्या आरोपी कमलदेव राय के पुत्र नंदन कुमार उर्फ रंजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तारी कार्य में सक्रिय सहयोग करने वाले अवर निरीक्षक रामनारायण महतो थे। पुलिस को नंदन की तलाश लंबे अरसेसे थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस पदाधिकारी की टीम ने थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव में छापेमारी कर थाना कांड संख्या 188/24 उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त गौरी कपड़ के पुत्र नीरज कुमार को गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी कार्य में सक्रिय सहयोग करने वाले अवर निरीक्षक रामनाथ राय थे। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने जानकारी दी।



