समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरघोघी गांव के निकट शुक्रवार की देर रात शराब तस्करी का मामला सामने आया। जहां शराब लदी एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब गाड़ी पलटी देखी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।जांच में पाया गया कि स्कार्पियो में अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया और तलाशी में करीब 68 लीटर विदेशी शराब बरामद की।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ स्कार्पियो को जब्त कर थाना लाया गया है। वाहन मालिक के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।



